संवाद न्यूज एजेंसी
थानाभवन। नगर में बढ़ रही अतिक्रमण की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने दिल्ली-सहारनपुर मार्ग व मुख्य बाजारों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर खड़ी ठेली को हटवाया। दिल्ली-सहारनपुर रोड सहित मुख्य बाजार में अतिक्रमण एक बड़ी समस्या बन गया है। मैन रोड पर ई रिक्शा, कार आदि वाहनों को खड़ा करने से आवागमन बाधित होता है। कई बार तो अतिक्रमण के चलते लोगों को दुर्घटना का शिकार भी होना पड़ता है। पहले भी कई बार स्थानीय पुलिस व नगर पंचायत ने संयुक्त रूप से मैन रोड व बाजार का अतिक्रमण हटवाया, लेकिन कुछ दुकानदार पुन: अतिक्रमण कर लेते हैं। पुलिस कार्रवाई के बाद फिर ये लोग अपने वाहनों, ठेलियों को सड़क पर खड़ा कर देते हैं। त्योहारों के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक हरिराज सिंह ने पुलिस टीम के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अतिक्रमण करने वालों को पुलिस ने कड़ी चेतावनी देकर भविष्य में अतिक्रमण न करने की भी हिदायत दी।