फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दी दबिश, चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। गांव जंधेड़ी में झगडे़ के दौरान घायल युवक की उपचार के दौरान मौत के मामले में चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

21 मई को गांव जंधेड़ी में घेर के विवाद में 26 वर्षीय सोमीन सिर में चोट लगने से घायल हो गया था। दो दिन पहले मेरठ में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतक के भाई मुकीम निवासी जंधेड़ी की तहरीर पर पुलिस ने छह आरोपियों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि बुधवार सुबह गांव जंधेड़ी में दबिश देकर आरोपी हारुण, शाहरुख, रियासत और जुलफान को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से हमले में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किया है। पकड़े गए चारों आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें