फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: धार्मिक उन्माद फैलाने वाले पर पुलिस का शिकंजा, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। पुलिस ने विशेष धर्म के वोटरों को रिझाने के लिए धार्मिक उन्माद फैलाने के उद्देश्य से फेसबुक पेज पर पोस्ट करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थानाभवन थाना प्रभारी अजयवीर सिंह ने बताया कि जलालाबाद निकाय चुनाव को लेकर फेसबुक पेज पर धार्मिक उन्माद फैलाने से संबंधित मुस्लिम वोटरों को रिझाने को लेकर जलालाबाद अपना नाम के पेज पर एक पोस्ट की गई थी। इसका स्क्रीनशॉट विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा था। मामले में पुलिस अधीक्षक ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद मामले में फेसबुक पेज बनाने वाले, पोस्ट करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। फिलहाल मामला अज्ञात में दर्ज किया गया है। जांच में जिस व्यक्ति का भी नाम प्रकाश में आएगा, उसके खिलाफ पुलिस वैधानिक कार्रवाई करेगी। पुलिस द्वारा निकाय चुनाव को लेकर लगातार आचार संहिता का उल्लंघन एवं किसी भी तरह का माहौल खराब करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने दो दिन पहले ही यह साफ संदेश दे दिया था कि जो भी व्यक्ति निकाय चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास करेगा। पुलिस उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें