फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारने वाले आरोपी को नहीं पकड़ पाई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। युवती को गोली मारकर घायल करने वाले आरोपी को पुलिस दो दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

गांव शेखूपुरा में शुक्रवार रात करीब ढाई बजे 19 वर्षीय आयुषी को गांव के सागर ने गोली मारकर घायल कर दिया था। युवती की मां सुमन की तरफ से आदर्श मंडी थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि आरोपी रात में घर में घुसा था। उसी दौरान देवर नरेश की आंख खुली, तो उसने सागर को पकड़ने की कोशिश की। बचाव में आयुषी आई तो आरोपी ने तमंचे से गोली चला दी। गोली लगने से वह घायल हो गई थी। उसका एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है। घटना के दो दिन बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आदर्श मंडी थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें