फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 13 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में होगी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा एसटीएफ और पुलिस की कड़ी निगरानी में होगी। जिले में यह परीक्षा 13 केंद्रों पर आयोजित होगी। पुलिस प्रशासन ने अभ्यर्थियाें से कहा कि वे परीक्षा को लेकर किसी के बहकावे में न आएं। अगर परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी के स्थान पर कोई दूसरा व्यक्ति परीक्षा देने की कोशिश करते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा 23 से 31 अगस्त तक पांच दिन दो पालियों में होगी। परीक्षा के लिए जिले में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार निजी स्कूलों के स्थान पर राजकीय व एडेड कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी कर ली है। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की ड्यूटी रहेगी। वहीं परीक्षा केंद्रों पर खुफिया टीमें भी निगरानी रखेंगी। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के आसपाास की फोटो स्टेट की दुकानों को बंद रखा जाएगा। केंद्र तक सिर्फ परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को जाने दिया जाएगा। अभ्यर्थियों की तलाशी व जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति दी जाएगी।
उधर, पुलिस प्रशासन इस बात पर भी जोर दे रहा कि अभ्यर्थी किसी सॉल्वर गैंग के झांसे में या बहकावे में न आएं। अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न होगी। स्वयं केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा में सम्मिलित हों। उन्होंने कहा कि अगर मूल अभ्यर्थी के स्थान पर कोई दूसरा परीक्षा देता हुआ या देने की कोशिश करता हुए पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


तीन साल पहले शामली में हुआ था यूपी टीईटी का पेपर लीक
एसटीएफ मेरठ ने 2021 में हुई उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) का पेपर लीक करने के आरोप में शामली में मेरठ-करनाल हाईवे से मनीष उर्फ मोनू, रवि और धर्मेंद्र निवासी शामली को गिरफ्तार किया था। इनके पास से टीईटी का लीक हुआ पेपर बरामद हुआ था। गैंग का नेटवर्क मथुरा, प्रयागराज, शामली, बागपत, मेरठ सहित कई जिलों से जुड़ा होना पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें