शामली एसपी कार्यालय में शिकायत करने पहुंचे झुग्गी झोंपड़ी के पीड़ित
- फोटो : SHAMLI
एसपी से पुलिस की शिकायत
शामली। घियार जाति के लोगों ने सोमवार को एसपी सुकीर्ति माधव से मिलकर बताया कि वे शामली में करीब 25 साल से रह रहे हैं। वे मजदूर हैं और अपना जीवनयापन के लिए रस्सी, मवेशियों के लिए गले में बांधी जाने वाली घंटी और फोल्डिंग आदि बुनने का काम करते हैं। उनके आधार कार्ड और राशन कार्ड आदि बने हुए हैं और उनके बच्चे स्कूल जाते हैं। 25 वर्षों से उनके यहां से कोई व्यक्ति कभी किसी अपराध में जेल नहीं गया है। पीड़ितों ने आरोप लगाते हुए कहा कि दो दिन से झोपड़ी तोड़कर व मारपीट कर पुलिस ने उन्हें परेशान कर रखा है। दो दिन से उनके चूल्हे नहीं जले हैं। बच्चों को खाना नहीं मिल रहा है। झोपड़ी तोड़े जाने से बारिश में परेशान हैं। पीड़ितों ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने कहा कि पुलिस द्वारा उनका सत्यापन कराया जा रहा है। उन्हें बेवजह परेशान नहीं किया जाएगा। एसपी से मिलने वालों में भूरा, राजू, पिंकू, रामू, रेनू व लज्जा आदि मौजूद रहे।