झिंझाना (शामली)। नशीले पदार्थों की सप्लाई करने वालेे 20 हजार के इनामी माफिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया।
पांच माह पूर्व झिंझाना पुलिस ने मेरठ करनाल हाईवे पर ढाबे से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ डोडापोस्त बरामद किया था। पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें दो फरार हो गए थे। पुलिस ने फरार आरोपियों पर 20 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने एक इनामी को एक सप्ताह पूर्व पकड़कर जेल भेजा था। दूसरे आरोपी मिंटू निवासी गुरबाज सिंह डेरा के पास जंगल वैदखेड़ी को बुधवार देर रात केरटू बस स्टैंड के पास मेडिकल स्टोर के सामने से सात किलो डोडापोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया पकड़े गए इनामी मिंटू नशे की खेप को राजस्थान और मध्यप्रदेश से लाकर मेरठ करनाल हाइवे पर स्थित ढाबों पर सप्लाई करता था।