फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जैन मंदिर में चोरी करने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-कस्बे के जैन मंदिर से दिनदहाड़े चोरों ने उड़ाया था दानपात्र
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़ीपुख्ता। कस्बा स्थित जैन मंदिर से दिनदहाड़े दानपात्र चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दानपात्र व उसे निकाली गई 1424 रुपये की नकदी बरामद कर ली है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन

कस्बा स्थित जैन मंदिर में बीते शनिवार को दिनदहाड़े बदमाश ने मंदिर में घुसकर वहां रखा दानपात्र चोरी कर लिया था। घटना का पता अगले दिन उस समय चला था, जब श्रद्धालु पूजा अर्चना करने के लिए मंदिर पहुंचे और दानपात्र गायब देखकर उनके होश उड़ गए थे। मंदिर समिति की सूचना पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। मंदिर के बाहर गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर दानपात्र ले जाते हुए नजर आए थे। घटना के संबंध में मंदिर समिति के अध्यक्ष ने थाने पर चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस तभी से बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। बुधवार को थाने के एसआई छविनाथ यादव, हेड कांस्टेबल राजदीप, कांस्टेबल मोनू कुमार ने हसनपुर रोड राजवाहे की पुलिया से मंदिर में चोरी के आरोपित विजय निवासी गांव हसनपुर थाना झिंझाना को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी किया गया दानपात्र व उससे निकाली गई 1424 रुपये की नकदी भी बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें