फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार बनकर नकदी छीनने का आरोपी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को दबोचा
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी शिवचरण नोएडा में किसी फैक्टरी में काम करते हैं। 16 नवंबर को शिवचरण नोएडा से अपने गांव आ रहे थे। शामली से हसनपुर की बस में जाते हुए उनके पास में एक अन्य युवक भी बैठा था। बातचीत में युवक ने खुद को बाबरी के गांव कुरमाली का निवासी बताया। शिवचरण ने कुरमाली में अपनी ससुराल होने की बात कही। दोनों बस से उतरे तो युवक ने शिवचरण को बाइक से गांव छोड़ने के लिए कहा। बाइक से जाते हुए गांव हसनपुर के निकट युवक ने शिवचरण को बाइक से नीचे गिरा दिया तथा उसकी जेब में रखी नौ हजार रुपये, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड तथा डीएल निकाल लिया तथा फरार हो गया। पीड़ित ने गढ़ीपुख्ता थाने में शिकायत की। सीओ भवन अमित सक्सेना के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी आसिफ, निवासी गांव कुरमाली को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से नगदी व अन्य सामान बरामद कर लिया। आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें