पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
थानाभवन। पिछले नौ माह से फरार चल रहे गैंगेस्टर के वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने जानकारी देकर बताया कि नौ माह पहले क्षेत्र के गांव भैंसानी इस्लामपुर के जंगल में पुलिस को एक खेत में गोकशी चलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छापा मारा, तो सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। जांच के दौरान इस मामले में तौहिद गुल्लू, मेहराज, नौशाद निवासी भैसानी इस्लामपुर और इश्तेकार निवासी मसावी का नाम सामने आया था। अब तक पुलिस इस मामले में गुल्लू, मेहराज, इश्तेकार को पकड़ चुकी है। फरार आरोपी तौहिद पर गोतस्करी, बाबरी में लूट, थानाभवन क्षेत्र में हत्या सहित कई मुकदमे दर्ज हैं और वह पिछले नौ माह से फरार चल रहा था। शनिवार को उन्हें सूचना मिली कि आरोपी तौहिद जंगल के रास्ते अपने घर जा रहा था। सूचना पर पुलिस ने तौहिद को घर के निकट से ही गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी इस मामले में एक आरोपी नौशाद फरार चल रहा है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।े