शामली। जिले में पुलिस ने अभियान चलाकर अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसपी अभिषेक ने बताया कि शुक्रवार रात को वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए जिले में अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने अलग-अलग मामलों में वांछित आरोपी इलयास निवासी गांव बलवा थाना शहर कोतवाली, इस्लाम निवासी मोहल्ला कलंदरशाह शामली, संजय निवासी गांव लिलौन थाना शहर कोतवाली, लोकेश निवासी गांव यूनुसपुर थाना गढ़पुख्ता, वासिल, इकराम, कुरबान व कासम अली निवासी खुरगान थाना कैराना और साबिर निवासी इस्सोपुर खुरगान थाना कैराना को गिरफ्तार कर चालान किया है।
-शराब तस्करी का आरोपी गिरफ्तार शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने शराब तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 40 लीटर अपमिश्रित शराब बरामद की है।
शनिवार को नगर निकाय चुनाव को संपन्न कराने के लिए अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शहर कोतवाली पुलिस नरेंद्र उर्फ पप्पू निवासी गांव लिसाढ़ को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 40 लीटर अपमिश्रित शराब और शराब मिलाने के उपकरण टब व मग आदि बरामद हुआ है। आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर चालान कर दिया है।