फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: प्रेमिका का हत्यारोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/ बाबरी। बंतीखेड़ा गांव में प्रेमिका की हत्या कर शव कुएं में फेंकने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह बंतीखेड़ा गांव में युवती का शव नलकूप के कुएं में पड़ा मिला था। जिसकी शिनाख्त परिजनों ने फतेहपुर निवासी ईशा उर्फ नईमा के रूप में की थी। ईशा के पिता राशिद ने बंतीखेड़ा निवासी आशु पुत्र अजीत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया था कि बंतीखेड़ा में ईशा की बड़ी बहन मुस्कान की ससुराल है। वहां आने-जाने के दौरान ईशा का आशु पुत्र अजीत के साथ प्रेम प्रसंग हो गया था। 2 मार्च को ईशा अपने घर से लापता हो गई थी। इसके बाद वह 13 मार्च को वापस घर लौट आई थी।
ईशा ने परिजनों को बताया था कि उसने बंतीखेड़ा निवासी आशु पुत्र अजीत से प्रेम विवाह कर लिया है। इसके बाद वह 17 मार्च को फिर से घर से चली गई। राशिद के मुताबिक उनके फोन पर आशु के पिता अजीत का फोन आया। उसने बताया था कि ईशा उनके यहां आ गई, इसे ले जाओ। वह अपने पुत्र के साथ बंतीखेड़ा पहुंचे थे और ईशा को समझाने का प्रयास किया था, लेकिन वह नहीं मानी और आशु के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। आरोप है कि आशु ने उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम रिपोर्ट मे हुआ दम घुटने से मौत
ईशा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि उसकी मौत दम घुटने, सिर में चोट लगने व गर्दन की हड्डी टूटने से हुई है। शनिवार को गमगीन माहौल के बीच शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें