फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

26 जून को गांव बुच्चाखेड़ी निवासी संदीप ने बताया था कि तीन माह पूर्व अपनी बहन गौतम देवी की शादी ग्राम बीनड़ा निवासी मोनू के साथ की थी। उसकी बहन का पति व अन्य ससुराल वाले शुरू से ही अतिरिक्त दहेज के रूप में 51 हजार रुपये और बाइक की मांग करते आ रहे थे। 21 जून की सुबह उसकी बहन ने अतिरिक्त दहेज की मांग से प्रताड़ित होने पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। जिसकी मेरठ में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने मृतक विवाहिता के भाई की ओर से विवाहिता के पति मोनू ,ससुर विजयपाल, ननद व देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे मृतक विवाहिता के ससुर विजयपाल को पुलिस ने बुधवार को अलीपुर मार्ग से गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें