फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए पुलिस प्रशासन की तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। सोमवार (आज) कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के अवसर पर हजारों श्रद्धालु यमुना में स्नान करेंगे। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन


सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के अवसर पर यूपी व हरियाणा के हजारों श्रद्धालु यमुना नदी के पवित्र जल में स्नान करेंगे। वहीं स्नान से पहले रविवार को नगर पालिका के सफाई लिपिक रविंद्र कुमार की देखरेख में दर्जनों कर्मचारियों ने यमुना घाट की साफ सफाई की। इसके अलावा यमुना नदी में श्रद्धालुओं को आगे गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए पालिका ने यमुना तट पर बेरिकेडिंग लगाई ताकि श्रद्धालु किनारे पर ही रहकर स्नान कर सके।
वहीं स्नान के दौरान हादसों को रोकने के लिए दर्जनों प्राइवेट गोताखोर भी लगाए गए हैं। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के अवसर पर यमुना तट पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा लेखपालों की टीम को भी लगाया गया है। जबकि पुलिस व पीएसी के जवानों की भी तैनाती की गई है। एसडीएम स्वप्निल यादव ने बताया कि यमुना में स्नान के दौरान नायब तहसीलदार को सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। गोताखारों के अलावा पुलिस व पीएसी के जवानों की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें