जमाखोरी पर नजर रखेंगे पुलिस प्रशासन के दस्ते
शामली। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि जमाखोरी और कालाबाजारी पर नजर रखने के लिए पुलिस की ओर से दो क्यूआरटी बनाई गई हैं। इसके अलावा प्रशासन के स्तर से खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग की टीम बनाई गई हैं। उधर, मंडी समिति विभाग ने भी इस संबंध में अपने स्टाफ को निर्देश किए गए हैं कि वह मंडियों को सैनिटाइज कराने के अलावा सामान की कीमतों पर भी नजर रखेंगे। जिला खाद्य, सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा चलाए गए अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि अब तक 122 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया है। उन्हें खाद्य पदार्थों की जमाखोरी नहीं करने को कहा गया है। उधर, मेडिकल स्टोर संचालकों से भी सैनिटाइजर की रेट लिस्ट लगवाई गई है।