फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में निकाली प्रतिज्ञा यात्रा

विज्ञापन
शामली में प्रतिज्ञा यात्रा रैली में भाग लेते कांग्रेसी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को महंगाई के विरोध में प्रतिज्ञा यात्रा निकाली। एसटी तिराहे से शुरू हुई प्रतिज्ञा यात्रा कई क्षेत्रों से होते हुए गढ़ी दौलत पहुंच कर संपन्न हुई। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। कांग्रेस के संकल्प पत्र लोगों को वितरित किए गए।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव सत्यम संयम सैनी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। एसटी तिराहे से महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद कुड़ाना मोड़ पर शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। गुरुद्वारे में मत्था टेका और प्रार्थना की। चौधरी चरण सिंह, बाबा भीमराव आंबेडकर व वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमाओं का माल्यार्पण किया।
जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई के चलते जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। रोजाना खाने-पीने की सामग्री पर रेट बढ़ रहे हैं। शहर अध्यक्ष अजय गौतम ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय जो वादे किए थे, वह हवाहवाई साबित हुए।
विज्ञापन

अनिरुद्ध राय, कुलदीप विश्वकर्मा, प्रतीक अग्रवाल, सुरेंद्र सैनी, राहुल शर्मा, संदीप शर्मा ने धीमानपुरा, सुभाष चौक, गांधी चौक, बड़ा बाजार, कबाड़ी बाजार, फव्वारा चौक, वीवी इंटर कॉलेज रोड, खेड़ीकरमू, लिलौन में प्रतिज्ञा यात्रा का स्वागत किया। श्री हनुमान टिल्ला पर पूजा-अर्चना की गई। राजेश कश्यप, पवन कंसल, डॉ. विक्रम सैनी, राजेश सैनी ने स्वागत किया। कांधला के गांव गढ़ी दौलत में अय्यूब जंग के आवास पर पहुंचकर यात्रा समाप्त हुई।
ये रहे मौजूद
जिला उपाध्यक्ष प्रवीण तरार, श्यामलाल शर्मा, शेखरपाल, वैभव गर्ग, अब्दुल हाफिज, सीमा जाटव, देवदत्त शर्मा, डॉ. चैन सिंह पुंडीर, राशिद चौधरी, प्रवेश मलिक, शुभांगी राय, अश्वनी शर्मा, गय्यूर अली, शमशीर खान, विनोद, डॉ. मुन्नवर पंवार, धर्मवीर कश्यप, जबर सिंह पाल, ओमप्रकाश सैनी, लोकेश कटारिया, संतकुमार, महिपाल शर्मा, अरविंद झंझोट, सलमान, प्रमोद कश्यप, हारुन अंसारी, महाबीर सैनी, इंतजार, मुनेश देवी, रामपाल पांचाल, शमीम, खुर्शीद, चांद हकीम, आजमखान, सुहेल नगर, सुरेश सैनी, सुनील कश्यप, जितेंद्र कश्यप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें