कांधला के राजकीय महिला महाविद्यालय में शपथ लेतीं छात्राएं और शिक्षिकाएं।
- फोटो : SHAMLI
बालिका सुरक्षा की दिलाई शपथ
कांधला। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति के अंतर्गत चल रहे वेबिनार में बालिका सुरक्षा की शपथ दिलाई।
वेबिनार में डाक्टर बृजभूषण ने कहा कि स्त्री और पुरुष समाज की दो इकाइयां हैं। सामाजिक स्तर पर उन्हें समान अधिकार मिलने चाहिए। प्राचार्य प्रमोद कुमार ने कहा कि संयुक्त परिवारों में रहकर सहयोग, सह अस्तित्व, करुणा, समायोजन आदि बहुत से नैतिक मूल्य अपने आप हमारे जीवन में समाहित हो जाते हैं। प्राचार्य ने छात्राओं को भारतीय संस्कृति के प्राचीन मूल्यों को अपनाते हुए देश के अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। डाक्टर विशाल कुमार ने बालिका सुरक्षा की शपथ दिलाई। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत नारी सुरक्षा एवं सम्मान विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेंजर्स प्रभारी डाक्टर दीप्ति चौधरी व रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर अंशु सिंह मौजूद रहे।