फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को दिलाई संविधान की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों को दिलाई शपथ
विज्ञापन

कैराना। विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय में संविधान दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. चमनलाल ने विद्यार्थियों को संविधान की शपथ दिला कर किया। प्राचार्य ने कहा कि संविधान के द्वारा ही भारत को एक आधुनिक राष्ट्र में परिणत करने का स्वप्न साकार हुआ है। इस नए भारत में किसी व्यक्ति के मूल्यांकन का आधार उसकी जाति भाषा, रंग अथवा धर्म से नहीं, बल्कि उसके नागरिक कर्म से माना गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डा. उत्तम कुमार ने छात्र-छात्राओं को संविधान की विशेषताओं से परिचित कराया। डा. हरेंद्र सिंह ने प्रश्नोत्तर कार्यक्रम में पूछे गए प्रश्नों के जरिये संविधान की बारीकियों को उजागर किया। इस अवसर पर नासिर, शानूर और शबनम आदि विद्यार्थियों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें