फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों को मिलेगा सुनहरा मौका : अनुपमा जायसवाल

Sat, 09 Jun 2018 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
जिले की प्रभारी मंत्री को ज्ञापन देते शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल ने कहा कि खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का सुनहरा मौका मिलेगा। खिलाड़ियों की मांग पर जिले में निशानेबाजी के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए स्थायी शूटिंग रेंज निर्माण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने शूटिंग कैंप में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। झिंझाना रोड स्थित शामली रायफल क्लब में क्रीड़ा भारती की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि जिले की प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल व इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला के अध्यक्ष पद्मश्री रामबहादुर रहे। शूटिंग कैंप में करीब 70 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। दस अच्छे निशानेबाजों का चयन किया गया। प्रभारी मंत्री व अन्य अतिथियों ने सभी चयनित खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। हिस्सा लेने वालों में सबसे ज्यादा 58 वर्ष के जितेंद्र सिंह व सबसे छोटी 8 वर्ष की बच्ची विदुशी को भी सम्मानित किया। महिलाओं को भी प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं, निशानेबाजी के क्षेत्र में जनपद के युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए क्लब अध्यक्ष मुकेश व अन्य लोगों ने स्थायी शूटिंग रेंज के लिए जमीन की मांग की। प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल ने मांग को जायज ठहराते हुए जल्द ही डीएम से इस विषय में वार्ता कर जमीन दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को खेल में आगे बढ़ाने के लिए खेलों इंडिया योजना के तहत सहायता दी जा रही है। खेलों से आपस में प्यार बढ़ता है। उन्होंने महिलाओं का निशानेबाजी में उत्साह देखते हुए उन्हें लक्ष्मीबाई का अवतार बताया। वहीं, सटीक निशाना लगाते हुए निशानेबाजी के क्षेत्र में आगे बढ़कर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने भी महिलाओं को जोहड़ी गांव की नेशनल शूटर दादी चंद्रो और प्रकाशो का हवाला देते हुए निशानेबाजी के क्षेत्र में आगे बढ़कर क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन तरार ने भी निशानेबाजों का उत्साह बढ़ाया। क्रीड़ा भारती के क्षेत्रीय संयोजक डॉक्टर विकास अग्रवाल ने बताया कि खेलों के प्रति युवाओं की भावना बढ़ाना जरूरी है। आज शूटिंग और कुश्ती में भारत सबसे ज्यादा पदक जीत रहा है। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्षा के पति प्रसन्न चौधरी व संचालन मुकेश चौधरी ने किया। रिया, वंश, देव, ऋषभ, श्याम प्रताप, वरदान, जितेंद्र, सलोनी, देवांश, सन्नी को सम्मानित किया गया। इस दौरान अजय संगल, हरबीर मलिक, रामजीलाल कश्यप, अरविंद कुमार, अनुज कुमार, तपन मलिक, डीआईओएस अनुराधा शर्मा, विनीत चौहान, सुखचैन वालिया, लोकेंद्र, अमित मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें