फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एथलेटिक्स चैंपियनशिप के ट्रायल में खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

विज्ञापन
शहीद उधम सिंह स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में दौड़ लगाते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
शामली। 57वीं यूपी स्टेट एनुअल अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के ट्रायल में खिलाड़ियों ने शहीद उधम सिंह स्टेडियम में जमकर पसीना बहाया।
विज्ञापन

एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव जबर सिंह खैवाल ने बताया कि मंगलवार को अंडर-20 वर्ग के बालक-बालिकाओं का ट्रायल हुआ। ट्रायल से चयनित खिलाड़ी सीधे नेताजी सुभाष साईं क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ में नौ व 10 अप्रैल को प्रतिभा करेंगे। बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में तनीषा प्रथम, द्वितीय मुस्कान रानी, 400 मीटर दौड़ में निशु प्रथम, सरिता द्वितीय, 800 मीटर में खुशी सैनी प्रथम, राधा द्वितीय रही। 1500 मीटर में तनु प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय रहीं।
गोला फेंक और जैवलिन थ्रो में किट्टू प्रथम, सानिया द्वितीय रहीं। बालकों की 100 मीटर दौड़ में मोहम्मद साहेब प्रथम, अजय द्वितीय रहे। 200 मीटर दौड़ में सनी कुमार प्रथम, रियान द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में बादल प्रथम, हिमांशु द्वितीय रहे। 800 मीटर दौड़ में कुणाल प्रथम, अंकुश कुमार द्वितीय, 1500 मीटर में अभिनव प्रथम, विशेष द्वितीय और 5 किमी दौड़ में शांतनु प्रथम, आशीष द्वितीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंची कूद में विकसित तोमर प्रथम, गोला फेंक में मोहम्मद दानिश प्रथम, भाला फेंक में औरंगजेब प्रथम रहे। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी एमएस तोमर, कुलदीप तोमर, आजाद चौधरी, अनिल कुमार, राजा पांचाल, शिवकुमार, अंकुश सैनी आदि मौजूद रहे।

शहीद उधम सिंह स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में दौड़ लगाते खिलाड़ी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें