जूनियर एथलेटिक चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों ने बहाया पसीना
शामली। 56वीं यूपी स्टेट वार्षिक जूनियर चैंपियनशिप के लिए शुक्रवार को शहीद ऊधम सिंह स्टेडियम में ट्रायल का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और जमकर पसीना बहाया। चयनित खिलाड़ी स्टेट चैंपियनशिप के लिए कौशांबी, इटावा और वाराणसी में प्रतिभाग करेंगे।
एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव जबर सिंह खैवाल ने बताया कि अंडर-14 वर्ग बालिका वर्ग में 600 मीटर दौड़ में निकिता चौहान प्रथम और गार्गी द्वितीय रही। 60 मीटर दौड़ में रिया राणा प्रथम, गार्गी द्वितीय और रिया शर्मा तृतीय रहीं। शॉटपुट में डिंपी प्रथम, खुशी द्वितीय, सोनम तृतीय रहीं। किड्स जवेलिन में वंशिका प्रथम, पूजा द्वितीय रहीं। अंडर-14 बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में राजकुमार ने प्रथम, विनायक ने द्वितीय और विशाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर दौड़ में तुषार ने पहला सबीब ने दूसरा और आकाश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में चिराग ने प्रथम, रोहित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। किड्स जवेलिन में वंश ने प्रथम, सावेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-16 बालक वर्ग में जवेलिन थ्रो में उज्ज्वल प्रथम रहे।
100 मीटर दौड़ में हर्ष ने प्रथम, विवेक ने द्वितीय और सूरज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 300 मीटर दौड़ में अनस ने प्रथम, अभिनव ने द्वितीय और गगनदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में अंकुश प्रथम, विपिन द्वितीय और अक्षय तृतीय रहे। दो किमी दौड़ में मोहित ने प्रथम, प्रियांशु ने द्वितीय और कुणाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में जावेद प्रथम, शिवम द्वितीय रहे। गोला फेंक में आशु प्रथम, चिराग द्वितीय स्थान पर रहे। जवेलिन थ्रो में उज्ज्वल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-16 बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में भावना, दो किमी दौड़ में खुशबू प्रथम, गोला फेंक में हेमा प्रथम, ऊंची कूद में कशिश प्रथम रही।
अंडर-18 बालक वर्ग में 100 मीटर में निर्देश ने प्रथम, मनदीप ने द्वितीय और आहतासुम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में विशु ने प्रथम, हिमांशु ने द्वितीय, 800 मीटर दौड़ में प्रिंस ने प्रथम, 1500 मीटर दौड़ में शुभम प्रथम, आदित्य द्वितीय और विनीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीन किलोमीटर में विजय प्रथम, जानू द्वितीय, गोला फेंक में दीपक प्रथम, वंश द्वितीय, जवेलिन थ्रो में आस मोहम्मद प्रथम, 110 मीटर हर्डल रेस में संदीप प्रथम और स्टीपल चेज में शाहरुख प्रथम, सागर द्वितीय रहे। अंडर-18 बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्राची प्रथम, 800 मीटर में बुलबुल प्रथम, संजना द्वितीय रही। ऊंची कूद में अंजुम चौधरी प्रथम रही।
अंडर-20 बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अंशुल प्रथम, मनदीप द्वितीय रहे। 200 मीटर दौड़ में यूसुफ प्रथम, 400 मीटर दौड़ में शुभम प्रथम, सत्यम द्वितीय रहे। 800 मीटर में विवेक और पांच किमी में सचिन प्रथम, रोहित द्वितीय और अनस तृतीय रहे। लंबी कूद में रमन प्रथम रहे। अंडर-20 बालक वर्ग में गोला फेंक में समीर प्रथम, हैमर थ्रो में आकाश प्रथम, जवेलिन थ्रो में अंकित प्रथम और निखिल द्वितीय रहे। अंडर-20 बालिका वर्ग में 100 व 200 मीटर दौड़ में निपम प्रथम, 100 व 400 मीटर हर्डल रेस में रीना प्रथम रही। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कुलदीप तोमर, युवा कल्याण अधिकारी एमएस तोमर, कोच भूपेंद्र देव, कोच संदीप बालियान, अजय धीमान, विकास, मास्टर जाहिद, राजा पांचाल, निखिल खैवाल आदि मौजूद रहे।
शामली में शहीद उधम सिंह स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में दौड़ लगाते धावक।- फोटो : SHAMLI