फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: फार्मासिस्ट के लाइसेंस पर तीसरी और पांचवीं पास वितरित कर रहे थे दवाइयां

Sun, 22 Oct 2023 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मेडिकल स्टोर की आड़ में लोगों के जीवन से खिलवाड़ करने वालों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिले के विभिन्न स्थानों पर मेडिकल स्टोरों पर फार्मासिस्ट के बजाए तीसरी और पांचवीं पास लोग दवाइयों का वितरण कर रहे थे। विभागीय अधिकारियों की छापेमारी में यह खुलासा हुआ। इसके अलावा सैंपलिंग के लिए दिखाई गई एंटीसाइकोटिक दवाइयों को बिना डाक्टरों के पर्चे और रिकॉर्ड के बेचा जा रहा था। यह दवाइयां भी हरियाणा और दिल्ली से आ रही है। इसका खुलासा होने पर विभागीय अधिकारियों ने सात के लाइसेंस निरस्त किए हैं। संवाद
विज्ञापन

छापेमारी में पकड़े मामले
केस-1
ड्रग विभाग की टीम ने कैराना में छापामारी की। यहां पर बिना डाक्टरों के पर्चे और एंटीसाइकोटिक दवाइयों को बेचा जा रहा था। संचालक के पास कोई रिकॉर्ड भी नहीं मिला। जिस पर मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निलंबित किया गया।
केस-2
ड्रग विभाग ने चौसाना में छापामारी की। जहां पर फार्मासिस्ट के बजाए पांचवीं पास युवक दवाई बेचता मिला। जिस पर फार्मासिस्ट का लाइसेंस निरस्त करने के लिए संस्तुति की गई।
विज्ञापन

केस-3
चौसाना क्षेत्र में मेडिकल स्टोर पर बिना रिकॉर्ड और डाक्टरों के पर्चे के एंटीसाइकोटिक दवाई बेची जा रही थी। जिस पर संचालक के खिलाफ लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की गई ओर दवाइयों को जब्त किया गया।
एक अन्य मामले में शामली में तीसरी पास युवक दवाइयों को बेचता मिला। जिस पर फार्मासिस्ट का लाइसेंस निरस्त किया गया।

हरियाणा और दिल्ली के कुछ सेल्समैन बिना रिकॉर्ड के नारकोटिक दवाइयों की सप्लाई कर रहे थे। अभी तक 4 लाख 80 हजार की दवाई सीज की जा चुकी है। जबकि सीजेएम कोर्ट में 10 वाद दर्ज कराए गए हैं। हाल ही में सात फार्मासिस्ट के लाइसेंस कैंसिल कराए गए हैं, जबकि 157 के लाइसेंस सस्पेंड किए जा चुके हैं। - निधि पांडेय, ड्रग इंस्पेक्टर

आम लोग भी करें सहयोग
ड्रग इंस्पेक्टर निधि पाण्डेय का कहना है कि यदि जिले की किसी मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट के बजाए अन्य दवाई का वितरण कर रहा है तो इसकी सूचना विभाग को दें, जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें