फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम विरुद्ध बोतल व कैन में बेचा जा रहा पेट्रोल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले के पेट्रोल पंप पर खुलेआम नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। पाबंदी के बावजूद भी बोतल में डीजल और पेट्रोल बेचा जा रहा है। जबकि डीएम ने बोतल में पेट्रोल और डीजल बेचने पर प्रतिबंध लगा रखा है।
विज्ञापन

घरेलू हिंसा और अन्य अपराधिक घटनाओं में प्रयोग किए जाने की आशंका के चलते पेट्रोलियम पदार्थों की खुदरा बिक्री के नियम कानून लागू है। पेट्रोल पंप पर बिना किसी वाहन के बोतल या कैन में पेट्रोलियम में देना गैरकानूनी है। शासन के निर्देश पर सख्ती से नियम कानून लागू करने के लिए डीएम जसजीत कौर को हिदायत दी हुई है। लेकिन जिले के गांव गोहरनी के पास बने पेट्रोल पंप पर बोतल में पेट्रोल बेचने का मामला सामने आया है। जहां पहले युवक को बोतल में दिया गया है और फिर एक छोटी केन में पेट्रोल दिया गया। इस मामले में जिला आपूर्ति अधिकारी शशिकांत से बात की गई तो उन्होंने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें