फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पीईटी परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का जमावड़ा

विज्ञापन
शामली रेलवे स्टेशन पर परीक्षा की तैयारी करते अभ्यर्थी। संवाद
विज्ञापन
शामली। आज से आयोजित हो रही पीईटी (प्रारंभिक अर्हता परीक्षा) को लेकर अभ्यर्थियों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। बिजनौर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों अभ्यर्थी शुक्रवार देर रात शामली पहुंच गए। इनमें से कई युवा रेलवे स्टेशन पर डटे रहे और वहीं बैठकर परीक्षा की आखिरी तैयारियों में जुटे रहे। रेलवे स्टेशन के पास स्थित धर्मशाला को भी अभ्यर्थियों के लिए खोल दिया गया है। यह व्यवस्था पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर की गई है, ताकि बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। नजीबाबाद से आए अभ्यर्थी रविंदर, आदिल और सोनू ने बताया कि वे पिछले करीब एक वर्ष से इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह परीक्षा उनके करियर के लिए एक अहम मोड़ है। संवाद

शामली रेलवे स्टेशन पर परीक्षा की तैयारी करते अभ्यर्थी। संवाद

शामली रेलवे स्टेशन पर परीक्षा की तैयारी करते अभ्यर्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें