फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भूरा में बेसुध अवस्था में पड़ा मिला व्यक्ति, सीएचसी में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। सड़क किनारे एक व्यक्ति बेसुध अवस्था में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

गांव भूरा में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति सड़क किनारे बेसुध अवस्था में पड़ा मिला। ग्रामीणों को लगा कि शायद व्यक्ति की मौत हो गई, जिस पर ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बेहोश व्यक्ति को हिला डुला कर देखा। व्यक्ति में जान होने का पता चलने पर ग्रामीणों ने व्यक्ति को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। हालांकि व्यक्ति अपना सही नाम व पता नहीं बता सका है। सीएचसी के डा़ विकास वर्णवाल ने बताया कि शायद व्यक्ति रातभर बारिश में भीगा हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें