फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रेलवे स्टेशन पर होने वाले कार्यक्रम में जनप्रनिधि और स्वतंत्रा सेनानी भी लेंगे भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान अमृत भारत योजना में शामिल उत्तर रेलवे के गुडगांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण आगामी छह अगस्त को पूरे देश में दिखाया जाएगा। इस मौके पर शामली रेलवे स्टेशन पर सांसद, पूर्व सांसद, स्वतंत्र संग्राम सेनानियों एवं डीएम, एसपी समेत 50 अधिकारियों को आगामी छह अगस्त के लिए न्योता दिया जाएगा।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान अमृत भारत योजना में उत्तर रेलवे के शामली समेत 33 रेलवे स्टेशन शामिल किए गए हैं। इनमें दिल्ली मंडल के शामली समेत 14 रेलवे स्टेशन शामिल हैं। शामली रेलवे स्टेशन में योजना के तहत 22 करोड़ 50 लाख रुपये की परियोजना शामिल है, जिसमें शामली रेलवे स्टेशन पर 15 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से कार्य होंगे। इनमें रेलवे का उपरिगामी पुल और साढ़े छह लाख रुपये रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण और यात्री विश्राम कक्ष शामिल हैं। उत्तर रेलवे के सहायक अभियंता वीरेद्र कुमार सिंह ने बताया कि अमृत भारत योजना के तहत शामली रेलवे स्टेशन पर योजना का लाइव प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी छह अगस्त को गुडगांव रेलवे स्टेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण आगामी छह अगस्त को पूरे देश में दिखाया जाएगा। वहां पर योजना की आधार शिला का प्रधानमंत्री बटन दिखाकर शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि शामली रेलवे स्टेशन में कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, भाजपा एमएलसी वीरेद्र सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा समेत पूर्व सासद, विधायकोें को बुलाया जाएगा। शामली रेलवे स्टेशन परिसर में पंडाल लगाकर कार्यक्रम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें