फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दूसरे राज्यों में काम करने वालों ने ट्रेनों से चार दिन अपनी यात्रा टाली

Sat, 09 Sep 2023 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दिल्ली में होने वाले जी- 20 सम्मेलन के मद्देनजर कई राज्यों में ट्रेनों से सफर करने का इरादा आगामी चार दिन के लिए टाल दिया है। दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग 12 ट्रेन अप और 12 ट्रेन डाउन करती है। दिल्ली में जी 20 सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। शनिवार-रविवार को होने वाले जी 20 सम्मेलन के मद्देनजर उत्तर रेलवे ने दिल्ली आने और वापसी की ट्रेनों को तीन दिन के लिए स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक इकराम अली ने बताया कि दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर दस सितंबर को ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा। वेस्ट यूपी के शामली, सहारनपुर, बागपत, मृुजफ्फरनगर के सैकड़ों लोग पश्चिमी बंगाल, उडीसा, गुजरात, महाराष्ट्र मध्यप्रदेश, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु आदि में रोलिंग मिल व दूसरे उद्योगों में अपने परिवार के साथ काम करते हैं। वह होली- दीपावली, रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सामूहिक अवकाश लेकर आते हैं। शामली के सागर ने बताया कि वह उड़ीसा में रोलिंग मिल में काम करता है। वह साल में एक या दो बार अपने घर आता है। रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का अवकाश पूरा कर शुक्रवार को उसे अपने घर से डयूटी पर जा रहाथा। दिल्ली में जी 20 सम्मेलन के कारण ट्रेनों में अपनी यात्रा को टाल दिया है।
लोनी मोड तक जाएगी यूपी रोडवेज और अनुबंधित मिनी बसें
शामली। दूसरी ओर यूपी रोडवेज शामली डिपो के एआरएम अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि यूपी रोडवेज की बसों का लोनी मोड़ तक संचालन रहेगा। मिनी बस यूनियन के अध्यक्ष सुरेश राणा ने बताया कि शुक्रवार को भी लोनी मोड़ तक मिनी बसों का संचालन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें