फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: तार बदलने में 10 घंटे तक गर्मी से जूझते रहे लोग

Mon, 23 Sep 2024 02:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। विद्युत निगम की तरफ से शहर में जर्जर तारों और खंभों को बदलने का कार्य चला। इस दौरान वर्मा मार्केट हनुमान रोड समेत कई क्षेत्रों में दस घंटे से अधिक समय तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बिजली न होने से दिनभर लोग गर्मी से जूझते रहे। इन क्षेत्रों में लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

विद्युत निगम की तरफ से विद्युत लाइन के सुदृढीकरण के चलते रविवार को हनुमानधाम रोड पर विद्युत लाइन के जर्जर तार और जर्जर खंभे बदलने का काम किया गया। इस कार्य के लिए हनुमान धाम रोड, वर्मा मार्केट, अस्पताल रोड, मिल रोड, गली खातियान, कोतवाली रोड आदि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति सुबह नौ बजे ही बंद कर दी गई। इसके बाद दिनभर लाइन पर काम चला। शाम सात बजकर 20 मिनट पर विद्युत आपूर्ति चालू हुई। दिन में पारा चढ़ने के कारण लोग गर्मी में परेशान हो उठे। इस दौरान लोगों पानी तक को तरस गए। विद्युत निगम के अवर अभियंता सौरव कुमार ने बताया कि हनुमान मार्ग पर जर्जर हो चुके लाइन के तार बदलने के कारण 400 केवी और 250 केवी के विद्युत ट्रांसफार्मर से जुड़ी विद्युत लाइन को बंद रखा गया।
ट्रैक्टर-ट्राली लगाकर मार्ग किया बंद
हनुमान धाम मार्ग पर लाइन के तार बदलने के दौरान दुपहिया व चार पहिया वाहनों को पूरी तरह से रोका गया था, जिसके चलते लोगों को दूसरे मार्ग से घूमकर जाना पड़ा। विद्युत कर्मियों ने हनुमान धाम वर्मा मार्किट के तिराहे पर और दूसरी तरफ हनुमान धाम चौक पर ट्रैक्टर-ट्राली को बीच सड़क पर खड़ा कर वाहनों को रोका। इस दौरान गली खातियान से निकलकर जा रही चारे से लदी ट्रैक्टर-ट्राली फंसी रही, जिससे लोगों का इस मार्ग से भी आवागमन बंद रहने से परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

बोले नागरिक
हनुमान रोड निवासी श्रवण कुमार, अनुज और नरेश कुमार ने बताया कि विद्युत निगम की तरफ से पूरे दिन विद्युत आपूर्ति बंद रखी गई। इसके चलते इनवर्टर भी फेल हो गए। दिनभर गर्मी से जूझना पड़ा है। घर के अंदर महिलाएं और बच्चे गर्मी में परेशान रहे। उनका कहना है कि विद्युत निगम को पूरे दिन की विद्युत आपूर्ति बंद नहीं करनी चाहिए थी। बल्कि तार बदलने के कार्य को दो बार में करना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें