शामली टीवी में अयोध्या प्रकरण का सीधा प्रसारण देखते मुस्लिम लोग।
- फोटो : SHAMLI
शामली। शनिवार को अयोध्या प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को जानने के लिए लोगों में उत्सुकता बनी रही। इसे लेकर लोग सुबह से ही टीवी और मोबाइल पर चिपके रहे। माह का दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक और सरकारी कार्यालयों की छुट्टी रही। इसके साथ ही शासन-प्रशासन द्वारा स्कूल-कालेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया था। छुट्टी होने के कारण लोगों ने सुबह के समय घर पर रहकर टीवी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को देखा और सुना। बाजार में दुकानों पर भी लोग टीवी पर अयोध्या फैसले की जानकारी लेते दिखे। इसके अलावा जहां टीवी की व्यवस्था नहीं थी, वहां लोग मोबाइल से ही अयोध्या प्रकरण पर फैसला देखते हुए नजर आए। फैसला आने पर सभी ने सहमति जताई।