फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बिजली कटौती के विरोध में लोगों ने बिजलीघर पर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बिजली कटौती व अन्य समस्याओं को लेकर शहर के लोगाें ने हनुमान मार्ग स्थित विद्युत उपकेंद्र पर धरना दिया। उन्होंने कहा कि बिजली कटौती के कारण लोग परेशान हो चुके हैं और उनको काफी दिक्कत हो रही है। उन्होंने एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर बिजली कटौती रोकने, जर्जर लाइन बदलवाने सहित कई मांगों काे पूरा करने की मांग की ।
विज्ञापन

शनिवार को शहर के लोगों ने बिजली उपकेंद्र पर धरना दिया। नागरिकों ने कहा कि गर्मी का मौसम आते ही बिजली कटौती शुरू हो गई है। जब वह विभागीय कर्मचारी को फोन करते हैं तो वह फोन तक नहीं उठाते । इतना ही नहीं, शहर में जगह-जगह लाइन जर्जर होने के कारण स्पार्किंग होती रहती है, जिससे वहां हादसा होने का खतरा बना हुआ है। बिजली विभाग को कई बार शिकायत की, लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बिजली विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। उन्होंने हलवाई हट्टे में मंदिर के बाहर विद्युत पोल को बदलवाने, अजुध्या चौक, हलवाई हट्टा, मोहल्ला गुजारियान में चौधरी वाली गली में जगह-जगह फाल्ट को बंद करने, मोहल्ला धर्मपुरा में जर्जर लाइन को बदलकर नई बिछाने, शहर में जगह-जगह आ रही लो वोल्टेज को ठीक करने, अघोषित बिजली कटौती को रोकने, दयानंद नगर में लाइन में आग लगने से बनी हादसे की संभावना पर ध्यान देने की मांग की है। उन्होंने लाइन को बदलवाने सहित मांगों का ज्ञापन एसडीओ अब्बास काजमी को सौंपा। साथ ही मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर सभासद निशिकांत संगल, मुकेश संगल, विनय कौशिक, पंकज कुमार, पीयूष तायल, नरेश तायल, रविकांत गर्ग, केबी कुमार, मोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें