फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: स्काॅर्पियो सवार लोगों ने बाइक सवार युवक का किया अपहरण

Thu, 01 Aug 2024 02:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में अजंता चौक के पास स्काॅर्पियो सवार पांच-छह लोगों ने बाइक सवार युवक हरिओम शर्मा उर्फ मोनू का अपहरण कर लिया। सरेआम दिनदहाड़े युवक के अपहरण का शोर मचने पर पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस ने मौके पर पड़ी बाइक को कब्जे में ले लिया। अपहृत युवक हत्या के मामले की साजिश में शामिल होने का आरोपी है। अपहृत के बहनोई की तरफ से शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर को शहर के अजंता चौक के निकट स्काॅर्पियो सवार पांच छह लोगों ने बाइक सवार युवक को रोक लिया और जबरन गाड़ी में डालकर मेरठ की तरफ फरार हो गए। युवक की बाइक मौके पर ही पड़ी रही। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच में सामने आया कि अपहृत युवक का नाम मोनू उर्फ हरिओम निवासी गांव भामौरी थाना सरधना जिला मेरठ है। मोनू के बहनोई लाखन शर्मा निवासी चरथावल की तरफ से स्काॅर्पियो सवार अज्ञात पांच छह लोगों के खिलाफ अपहरण करने की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि अपहृत युवक और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
कोतवाली पुलिस ने बताया अपहृत मोनू के गांव भामौरी में करीब एक माह पहले कृष्ण की हत्या हुई थी। इस मामले में मोनू का भाई मोहित व गांव का एक अन्य युवक सौरभ जेल गया था। इस मामले में मोनू भी हत्या की साजिश का आरोपी है, जो फरार चल रहा था। बताया गया है कि मोनू बाइक पर सवार होकर शामली किसी काम से आया था।
विज्ञापन

एएसपी संतोष कुमार का कहना है कि युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। पुलिस टीमें लगी हुई है। जल्द ही युवक को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें