फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: परशुराम जयंती पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने किया यज्ञ

विज्ञापन
शामली हनुमान धाम पर भगवान परशुराम जयंती पर हवन करते ब्राह्मण समाज के लोग
विज्ञापन
कांधला। अक्षय तृतीया पर ब्राह्मण समाज के लोगों ने हवन कर भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव ब्राह्मण धर्मशाला के परिसर में धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के वक्ताओं ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन-अर्चन किया। इस मौके पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम 24 अवतारों में से एक थे। वह तपोनिष्ठ, त्यागमूर्ति और पितृ भक्त थे। उन्होंने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष कर सर्वसमाज के हित में भूमि का समान बंटवारा किया। आज समाज को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की जरूरत है। कार्यक्रम में डॉ. रामकुमार शर्मा, गौरव शर्मा, जॉनी शर्मा, राजीव शर्मा, अनिल तिवारी, नरेंद्र वत्स, मनोज, अमित, सुशील वत्स, सुनील, संजीव, देवेंद्र, उपेंद्र, रतनलाल आदि उपस्थित रहे और हवन पंडित सुनील शर्मा ने संपन्न कराया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें