फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बारिश से तापमान में गिरावट से लोगों को मिली गर्मी से राहत

Thu, 04 Jul 2024 04:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली बारिश में छाता लगा कर बच्ची के साथ जाती महिला ।
विज्ञापन
शामली। जिले में सुबह हुई हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। दिनभर आसमान में बादल छाये रहने और बूंदाबांदी से मौसम सुहाना बना रहा। पिछले 24 घंटे में जिले के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई। अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

जिले में सुबह को रुक-रुककर कभी बूंदाबांदी तो कभी हल्की बारिश हुई। गांव कुड़ाना क्षेत्र में आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। इसके अलावा पूरे जिले में सुबह साढ़े नौ बजे करीब डेढ़ घंटे तक बूंदाबांदी चलती रही। बूंदाबांदी व बारिश चलने से मौसम सुहाना बना रहा। लोगों को गर्मी से राहत मिली। इसके बाद दोपहर में बारिश थमने से मौसम कुछ गर्म हुआ। दिनभर आसमान में बादल छाये रहने से धूप नहीं निकली। धूप न निकलने से लोगों को गर्मी के साथ ही उमस से भी राहत मिली। जिले के तापमान की स्थिति देखें तो पिछले 24 घंटे में जिले के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई।

शामली बारिश में छाता लगा कर बच्ची के साथ जाती महिला ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें