फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात मचाने वाले लोग होंगे जिला बदर

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात मचाने वाले लोगों की अब खैर नहीं। एसपी अभिषेक ने ऐसे लोगों को जांच के बाद जिला बदर करने, गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। शामली, झिंझाना, कांधला, थानाभवन, कैराना के अब तक ऐसे 23 लोग चिन्हित किए गए हैं। यही नहीं इन मामलों में जल्द से जल्द चार्जशीट लगाने क लिए भी विवेचकों को कहा गया है, ताकि इस तरह के मामलों पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन

हाल के मामलों की बात की जाए तो झिंझाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर एक युवक को कुछ युवकों ने बेरहमी से पीटा। उसे दौड़ा-दौड़कर पीटा गया। जिसमें युवक रवि घायल हो गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह चरथावल बस स्टैंड पर एक युवक को सरेराह दौड़ाकर पीटा गया। जिसके कारण बस स्टैंड पर भी लोगों में भगदड़ मच गई थी।
इसी तरह कांधला के कैराना बाईपास के पास 15 दिन पहले दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में खूब लाठी डंडे चले। दोनों ओर से पथराव भी हुआ। इसी तरह कांधला के ही मोहल्ला खैल में कुआं चौक के पास मामूली सी बात को लेकर दो पक्षों में पथराव हुआ। इनके अलावा थानाभवन, कैराना और शामली में भी सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात के मामले सामने आ चुके हैं। सभी मामलों के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल किए गए थे।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर उत्पात करने वाले 23 लोग चिन्हित किए गए हैं। सभी के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। इसके लिए सीओ और थाना प्रभारियों से रिपोर्ट ली गई है। दस दिन के अंदर चार्जशीट लगाने को भी कहा गया है। ऐसे आरोपियों के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई भी कराई जाएगी।
- फेक वीडियो वायरल करने वाले 12 लोगों पर होगी कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, देखने में आ रहा है कि कुछ लोग अन्य जिलों के वीडियो को भी शामली जिले का बताकर सोशल मीडिया पर वायरल कर अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे जिले के 12 लोग चिन्हित किए गए हैं। इसके अलावा अन्य लोगों का चिह्नीकरण किया जा रहा है। ऐसे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- सार्वजनिक स्थलों पर पथराव और फायरिंग के मामले....
केस-1-
30 अगस्त की रात करीब 12:30 बजे मोहल्ला इमामबाड़े के पास शराब पीने से मना करने पर दो पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। इस दौरान साजिद कुरैशी ने फायर भी किया। उक्त घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल वायरल हुआ। दोनों पक्षों के 13 नामजद और 15 अज्ञात के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
केस 2-
12 सितंबर की शाम करीब 4:45 बजे क्षेत्र के गांव रामडा में सिलेंडर के विवाद में एक पक्ष ने लाठी डंडों से हमला करके महिला शबनम को घायल कर दिया था। इसके बाद आरोपी तीन मंजिली छत पर चढ़ जाए और वहां से जमकर पथराव किया। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। तहरीर पर गांव के ही मेहताब, फारूख, भूरा और इकराम के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें