शामली। मंगलवार को भी जिलेभर के लोग बिजली की लो वोल्टेज और ट्रिपिंग से परेशान रहे। बिजली गुल रहने के कारण भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दरअसल, सोमवार को भी विभिन्न स्थानों पर बिजली कटौती के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। मंगलवार को शामली शहर के अलावा कैराना, थानाभवन, झिंझाना क्षेत्र में बिजली के आने जाने का सिलसिला लगा रहा। लो वोल्टेज के कारण भी परेशानी का सामना करना पड़ा। हनुमान धाम रोड, बुढ़ाना रोड पर लो वोल्टेज से लोग परेशान रहे। शहर के सादिक, मनोज, विजय ने कहा कि गर्मी में बिजली की लो वोल्टेज के कारण परेशानी हो रही है। समस्या के समाधान की मांग की है।