फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारी, महंगाई व भ्रष्टाचार के विरोध में की पैदल यात्रा

विज्ञापन
शहर में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ पैदल यात्रा करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार के विरोध में करनाल रोड स्थित पार्टी कार्यालय से लेकर सुभाष चौक तक पैदल यात्रा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रतन सिंह के नेतृत्व में पैदल यात्रा करनाल रोड से विजय चौक, कैराना रोड, फव्वारा चौक, वीवी इंटर कॉलेज रोड, हनुमान रोड से होती हुई शहर के सुभाष चौक पर संपन्न हुई। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने हाथों में केंद्र सरकार विरोध नारे लिखी तख्तियां लेकर जमकर नारेबाजी की। पैदल यात्रा में महिलाएं भी शामिल रहीं। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभा का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष रतन सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हुई। आम आदमी इस सरकार से परेशान हो चुका है। जनहित की अनदेखी कर यह सरकार पूंजीपतियों को फायदा पहुंचा रही है। विरोध करने वालों की आवाज सीबीआई और ईडी के जरिए बंद कराई जा रही है। इस मौके पर बिजेंद्र मलिक, अंकित शर्मा, जबर सिंह, अनिल बेनीवाल, संजीव, संजय राणा, मंजू रानी, रेशू चौधरी, मुस्कान, रिहाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें