फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब स्मार्ट पुलिसिंग के तहत पुलिस करेगी गस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट पुलिसिंग के तहत होगी गश्त
विज्ञापन

शामली, कैराना। एसपी की नई कार्य योजना के तहत पुलिस अब स्मार्ट पुलिसिंग के तहत ही गश्त करेगी। इस योजना में पुलिस गश्त को पूरी तरह क्रियाशील रखा जाएगा।
शनिवार को एसपी सुकीर्ति माधव के निर्देश पर कस्बे के विभिन्न बाजारों और गली मोहल्लों में पुलिस विभाग की तरफ से स्मार्ट पुलिसिंग के पोस्टर चस्पा किए गए, जिन पर क्यूआर कोड भी अंकित है। पोस्टर के क्यूआर कोड में उस स्थान की लोकेशन अंकित है, जहां पर पोस्टर चस्पा किया गया। पहले कुछ पुलिस वाले जहां रात्रि गश्त के दौरान गिने-चुने प्वाइंट पर जाकर कुछ समय तक ही गश्त कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर लेते थे, लेकिन अब इस योजना में गश्ती पुलिस को अपने कार्य क्षेत्र के सभी पोस्टरों के क्यूआर कोड चार बार अपने मोबाइल ऐप पर स्कैन करके फोटो अपलोड करने पड़ेंगे। जिससे पुलिस कंट्रोल रूम को हर समय यह जानकारी रहेगी कि गश्ती पुलिस की टीम किस किस समय किस किस स्थान पर मौजूद है और क्रियाशील रही अथवा नहीं। एसपी की इस कार्य योजना में पुलिस गश्त के दौरान पूरी तरह क्रियाशील रहेगी। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि एसपी की योजना के तहत दिन और रात में गश्ती पुलिस टीम को क्रियाशील रखने के लिए कस्बे और देहात में क्यूआर कोड से युक्त पोस्टर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें