फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अस्पताल में सिर दर्द , चक्कर आने के बढ़े मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी का सितम:
विज्ञापन

- चिकित्सकों ने लोगों से गर्मी से बचाव के तरीके अपनाने की दे रहे सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में कई दिन से पड़ रही भीषण गर्मी के कारण अस्पताल में सिर में दर्द और चक्कर आने की समस्या लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। इस तरह के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। चिकित्सकों का कहना है कि इस तरह की समस्या गर्मी के कारण बन रही है। लोगों को गर्मी से बचाव के तरीके के अपनाने चाहिए।
जिले में कई दिन से तापमान बढ़ रहा है। तापमान बढ़ने का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। भीषण गर्मी व उमस के कारण वायरल बुखार, नजला, जुकाम, खांसी और आई फ्लू के मरीजों के साथ ही अब सिर में दर्द रहने और चक्कर आने की समस्या भी बन रही है। इस तरह के मरीज दो-तीन दिन से ज्यादा आ रहे हैं। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. बिजेंद्र सिंह ने बताया कि ओपीडी में सिर में दर्द व सिर चकराने जैसी समस्या सामने आ रही है। इस तरह के 30-35 मरीज अस्पताल में रोज आ रहे हैं। यह समस्या गर्मी के कारण बन रही है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन एहतियात बरतनी जरूरी है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि इस समय तेज गर्मी पड़ रही है और उमस बन रही है। ऐसे में सावधानी बरतनी चाहिए। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. रामनिवास ने बताया कि सीएचसी में मरीजों में सिर में दर्द की समस्या वाले मरीज आ रहे हैं। सभी मरीजों की जांच कर दवा दी जा रही है। अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को कोई समस्या है तो अस्पताल में चिकित्सक से परामर्श लेकर उपचार कराएं।
उमस भरी गर्मी में बढ़ी मरीजों की संख्या

ऊन। बदलते मौसम में उमस भरी गर्मी से बुखार, जुकाम, आई-फ्लू के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रोजाना 150 से ज्यादा मरीज रोजाना पहुंच रहे है। इनमें ज्यादातर मरीजों को आंखों में खुजली, जलन और आंखों से लगातार पानी आने के गंभीर लक्षण वाले होते हैं। डॉ. शिवानी का कहना है कि बदलते मौसम में उमस व नमी की वजह से फंगल इंफेक्शन फैलता है। अगर हम बिना हाथ धोए आंखाें को बार-बार हाथ लगाते है या फिर आई-फ्लू से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आते है तो आई-फ्लू हो सकता है। तथा जुकाम और बुखार के संक्रमण के साथ भी आई-फ्लू फैलता है। वहीं बारिश में भीगने और फिर गीले कपड़ों में ज्यादा देर तक रहने से फंगल इंफेक्शन (दाद), खुजली, फोड़े-फुंसियों की चपेट में लोग आ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया इन रोगों से बचने के लिए ठंडा पानी न पीयें। बारिश में भीगने से बचे और अपने घर व आसपास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। अगर घर के आस पास पानी भरा है, तो उसमें दवाई का छिड़काव करें।
बचाव:
- तेज धूप में बाहर निकलने से बचे।
- घर से बाहर निकलते समय सिर को कपड़े से ढककर रखें।
- साफ ताजा पानी व तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा करें।
- ज्यादा ठंडी चीजें खाने से बचें।
- ज्यादा देर तक धूप में न रहें।
- कोई समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह लेकर उपचार कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें