फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हाईटेक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक का रास्ता साफ, टीम लेगी जायजा

Sun, 20 Oct 2024 02:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। भैंसवाल गांव में हाईटेक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। दिवाली से पूर्व निर्माण के लिए जल्द ही लखनऊ की टीम जगह का जायजा लेगी। दिवाली के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। विभागीय अधिकारियों ने भी इसकी तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

अभी तक परिवहन विभाग के कार्यालय में चालकों का लाइसेंस मैनुअल तरीके से गाड़ी चलवाकर जारी किया जाता है। परिवहन मुख्यालय ने जिले में स्वचालित ड्राइव ड्राइविंग टेस्टिंग टैंक बनाने के निर्देश दिए थे। परिवहन विभाग के अधिकारी भैंसवाल गांव में ट्रैक के लिए चार एकड़ जमीन चिन्हित कर चुके हैं। ट्रैक, बिल्डिंग पर चार करोड़ से अधिक रुपये खर्च किए जाएंगे।
एआरटीओ रोहित राजपूत ने बताया कि जल्द ही ट्रैक की जमीन का जायजा लेने के लिए लखनऊ से टीम आएगी। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
ट्रैक की खास बातें....

वाहनों की जांच भी हाईटेक तकनीक से होगी। जिसमें वाहन के प्रदूषण की जांच से लेकर हार्न, लो बीम और हाई बीम की पड़ताल की जाएगी। इतना ही नहीं, टायरों की क्वालिटी और बेहतरी को भी विभिन्न मशीनों के जरिए परखा जाएगा। ट्रैक कैमरों और सेंसर से भी लैस होगा। चालक की जरा सी गलती को सेंसर पकड़ लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें