फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मुख्य मार्ग पर जलभराव से राहगीर परेशान

विज्ञापन
झिंझाना क्षेत्र के गांव टपराना में गंदे पानी से होकर गुजरते राहगीर - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
झिंझाना। गांव टपराना में मुख्य रास्ते पर गंदा पानी भरा होने से लोगों को परेशानी हो रही है। यह रास्ता क्षेत्र के कई गांव का मुख्य रास्ता है। दुकानदारों के सामने भरे पानी के कारण ग्राहकों का आना कम हो गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव टपराना में फ्लाईओवर का कार्य जब से शुरू हुआ है। तब से गांव के मुख्य मार्ग पर गंदा पानी इकट्ठा हो गया है। विद्यार्थियों के साथ ग्रामीण इसी गंदे पानी से होकर जाने को मजबूर है। बता दें कि इस मार्ग से लपराना, पीरखेड़ा नया गांव, मालेंडी तक लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। यहां के दुकानदारों में रियासत फ्रूट, डॉ. दिलशाद, आदिल पान, नवेद मेडिकल स्टोर, डॉ. वजाहत, शब्बीर आदि का कहना है कि दुकानों के बाहर गंदा पानी भरा होने से ग्राहकों का आना कम हो गया है। ग्रामीणों ने हाईवे निर्माण टीम से गंदे पानी से जल्द छुटकारा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें