फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ट्रेनें देरी से पहुंचने से यात्री परेशान, स्टेशन पर रही भीड़

Sun, 10 Dec 2023 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली रेलवे स्टेशन पर यात्रियो की लगी भीड
विज्ञापन
शामली। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर दो ट्रेनों के देर से पहुंचने के कारण यात्रियाें को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन पर यात्रियाें की भीड़ लगी रही। ट्रेन के सही समय पर नहीं पहुंचने के कारण यात्री इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

कोहरा और ठंड के साथ ही ट्रेनें भी प्रभावित होने लगी है। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेनें देर से पहुंच रही है। शनिवार को दिल्ली से चलकर सहारनपुर जाने वाली ट्रेन दोपहर में आधा घंटा देर से पहुंची। इसके अलावा सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन भी करीब 40 मिनट देरी से शामली पहुंची। ट्रेनों के देर से पहुंचने के कारण यात्री ट्रेनों का इंतजार ही करते रहे। स्टेशन पर ट्रेन की इंतजार कर रहे यात्री खेकड़ा निवासी विकास ने बताया कि वह गांव बंतीखेड़ा शादी में आया था। वह दिल्ली फैक्टरी में काम करता है। उसे शाम छह बजे ड्यूटी पर जाना है, लेकिन ट्रेन लेट होने की वजह से उसे परेशानी होगी। ननौता निवासी विनोद ने बताया कि वह शामली में शादी में आया था। उसे वापस जाना था, लेकिन ट्रेन को लेट बताया गया है, जिससे वह देर से घर पहुंचेगा। गाजियाबाद निवासी सुमन ने बताया कि वह अपने घर जाने के लिए ट्रेन की इंतजार कर ही है, लेकिन ट्रेन को आधा घंटे से ज्यादा लेट होना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें