फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ट्रेन के देर से पहुंचने के कारण यात्री हो रहे परेशान, करते रहे इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर चलने वाली ट्रेनें आधा घंटा देरी से चलीं। इस कारण यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। ट्रेन के समय पर न पहुंचने से यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर ट्रेनों से शामली समेत जिलेभर के लोग बड़ी संख्या में दिल्ली व सहारनपुर आवागमन करते हैं। मगर ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी भी उठानी पड़ती है। ट्रेनों के देर से पहुंचने पर यात्री ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर बैठे रहते हैं। कई ट्रेनें आधा से एक घंटा देरी से चलने के कारण यात्री परेशान रहते हैं। सहारनपुर से चलकर शामली होते हुए दिल्ली जाने वाली ट्रेन अक्सर शामली में देरी से पहुंचती हैं। इस ट्रेन का शामली में पहुंचने का समय 2.55 बजे है, लेकिन बृहस्पतिवार को यह ट्रेन 3.30 बजे शामली पहुंची। इसके अलावा सुबह दिल्ली से चलने वाली ट्रेन का शामली पहुंचने का समय 8.20 बजे है, लेकिन यह ट्रेन नौ बजे पहुंची। ट्रेन के समय पर न आने के कारण स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लगी रही। स्टेशन पर ट्रेन की इंतजार कर रहे एलम निवासी बिल्लू ने कहा कि वह तीन बजे से पहले ही स्टेशन पर आ गया था, लेकिन ट्रेन को आधा घंटा लेट बताया गया है। गांव बूढ़पुर निवासी अविनाश ने बताया कि वह शामली में किसी काम से आया था। अब ट्रेन से वापस जा रहा है, लेकिन उसे 25 मिनट हो गई, अभी तक ट्रेन नहीं आई। शामली निवासी छात्र विकास कुमार ने बताया कि उसे दिल्ली इंटरव्यू के लिए जाना है। वह पहले दिन ही जा रहा है, क्योंकि अगले दिन ट्रेन समय पर पहुंचेगी, यह कोई तय नहीं है। सहारनपुर से आने वाली ट्रेन को आधा घंटा लेट बताया गया है। वह ट्रेन का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें