फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कोर्ट में तारीख पर नहीं आ सका परविंदर उर्फ पिंदां

Thu, 20 Mar 2025 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। खालिस्तानी आतंकी परविंदर उर्फ पिंदा पंजाब जेल से कैराना कोर्ट में पेश नहीं हो सका। फिर से पेशी की तारीख निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन

26 नवंबर 2016 को पंजाब की नाभा जेल तोड़कर पांच कैदियों को जेल से छुड़ाने के बाद परविंदर उर्फ पिंदा अपनी गाड़ी से कैराना के रास्ते देहरादून भाग रहा था। कैराना पुलिस के जवानो ने अपनी जान जोखिम में डालकर नाभा जेल ब्रेक के मास्टरमाइंड परविंदर उर्फ पिंदा को गिरफ्तार कर लिया था। परविंदर के कब्जे से एक एसएलआर, तीन राइफल, हजारों कारतूस और दर्जनों फर्जी आईडी बरामद हुई थी। पुलिस ने परविंदर उर्फ पिंदा पर अवैध हथियार और फर्जी आईडी के दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए थे। बाद में पंजाब पुलिस खालिस्तानी आतंकी को अपने साथ पंजाब ले गई थी। वर्तमान में परविंदर भठिंडा जेल में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें