फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिभागियों ने देशभक्ति- धार्मिक गीत पर दी प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिभागियों ने देशभक्ति व धार्मिक गीतों पर दी प्रस्तुति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। संस्कृति जागरण मंच द्वारा देशभक्ति एवं धार्मिक गीत स्वर रत्न गीत गायन प्रतियोगिता एक शाम वतन के नाम का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने देशभक्ति व धार्मिक गीतों की प्रस्तुति देकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता देर रात तक चलेगी।
शहर के टंकी रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में रविवार शाम आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ पालिका के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, कार्यक्रम अध्यक्ष सुनील गोयल, विशिष्ट अतिथि मनोज मित्तल, समाजसेवी प्रतीक अग्रवाल, विशाल गुप्ता, संस्था संरक्षक मनोज शर्मा ने मां भारती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम में समिति के सदस्यों ने मां भारती को पुष्पार्चन किया। कार्यक्रम की शुरुआत ऑडिशन जज सचिन नामदेव ने गणेश वंदना से की। इसके बाद उत्तम नामदेव ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में तीन स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूनियर वर्ग एकल गीत में 11 प्रतिभागी, सीनियर वर्ग एकल गीत में 11 प्रतिभागी और स्वर रत्न प्रतियोगिता में 10 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में देशभक्ति गीत व धार्मिक गीतों पर प्रतिभागी प्रस्तुति देकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। संस्था के अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता देर रात तक चलेगी। इसके बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें