फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पानीपत सीआईए ने मंडावर में दबिश देकर ड्रग्स सप्लायर को हिरासत में लिया

Tue, 09 Jan 2024 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कैराना कोतवाली में बात करती पानीपत सीआईए टीम-संवाद
विज्ञापन
कैराना (शामली)। ड्रग्स सप्लायर की तलाश में मंडावर दबिश देने गई पानीपत सीआईए के सामने से ही आरोपी फरार हो गया। सीआईए ने आरोपी के साथी को हिरासत में ले लिया, जिसके बाद परिजनों ने फरार आरोपी को पानीपत सीआईए के हवाले कर दिया। सीआईए आरोपी को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


सोमवार को हरियाणा के जनपद पानीपत की सीआईए फस्ट के एसआई रणबीर सिंह ने टीम के साथ कोतवाली पहुंचकर आमद दर्ज कराई। टीम अपने साथ एक करनाल निवासी ड्रग्स तस्कर को भी लेकर आई थी जिसे पानीपत जेल से पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया गया था। जानकारी मिली थी कि ड्रग्स मंडावर निवासी शौकीन से खरीदी गई थी। सीआईए स्थानीय पुलिस को साथ लेकर मंडावर पहुंची तथा अपने साथ लाए गए आरोपी से शौकीन को फोन कराकर स्मैक देने के लिए बुलाया गया। पुलिस की भनक पाकर शौकीन ने दूसरे युवक को भेज दिया तथा खुद फरार हो गया। इस दौरान कुछ अन्य युवक भी वहां पहुंच गए तथा दूसरे युवक को भी छुड़ा लिया। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी के साथी को छुड़ाने वाले एक युवक को कोतवाली ले आई। बाद में आरोपी शौकीन के परिजन भी कोतवाली पहुंचे तथा शौकीन को पुलिस के हवाले कर दिया। जिसे सीआईए अपने साथ पानीपत ले गई। कोतवाली प्रभारी विरेन्द्र सिंह कसाना ने बताया कि पानीपत सीआईए ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप में शौकीन निवासी मंडावर को अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें