फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में मिट्टी कटान से ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
झिंझाना के बिडौली क्षेत्र में युमना नदी में मिट्टी कटान देखते हुए किसान। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
यमुना में मिट्टी कटान से ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन

झिंझाना। हथिनीकुंड बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी से यमुना नदी उफान पर है। लगातार बढ़ रहे जल स्तर से मिट्टी कटान हो रहा है।
बिडौली बार्डर के समीप बसे गांवों के किसानों को यमुना नदी में बढ़ रहे जल प्रवाह से फसलों सहित जान माल के नुकसान का डर सता रहा है। यमुना नदी के पानी की त्रीव गति से मंगलोरा से साल्हापुर बांध की मिट्टी कट कट कर यमुना नदी में गिर रही है। मंगलोरा व म्यान कस्बा के ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन को बार बार सूचना देने के बाद भी प्रशासन की नींद नहीं टूटी। जिस पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए अतिशीघ्र ठोस कदम उठाए जाने की मांग की। कांग्रेस नेता अश्वनी शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों से फोन पर वार्ता करते हुए उचित कदम उठाए जाने की मांग रखी। किसान सुभाष, देशपाल व ओमवीर ने बताया कि कितनी ही बार प्रशासन के अधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। सुरेंद्र, यशपाल व कालू का कहना है कि लगातार बढ़ रहे जल से कृषि भूमि की ढांग कट-कट कर बह रही है। जिससे खड़ी फसल का नुकसान होने का डर सता रहा है। प्रदर्शन करने वालों में किसान राजकुमार, बिजेंद्र, जितेंद्र, राजेंद्र, राजकुमार, सुधीर चौधरी, यश अत्रि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें