जिला पंचायत सदस्य उमेश कुमार के समर्थन में हुई पंचायत
गढ़ीपुख्ता। गांव भैंसवाल में वाल्मीकि समाज के लोगों की मंगलवार को पंचायत हुई। जिसमें उमेश पंवार पर लगाए आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया।
पंचायत की अध्यक्षता करते हुए पप्पू कुमार ने कहा कि नौ फरवरी को वाल्मीकि समाज के मोनू कुमार ने जिला पंचायत सदस्य उमेश पंवार के खिलाफ गढ़ीपुख्ता थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें घर आकर रालोद के समर्थन में वोट डालने के लिए उसे व उसकी पत्नी पूजा को डराने-धमकाने का आरोप लगाया था। पंचायत में वाल्मीकि समाज के लोगों ने उमेश पंवार पर लगाए गए आरोप झूठे तथा राजनीतिक से प्रेरित करार दिया। कहा कि यह जो कुछ भी हुआ है वह भाजपा कार्यकर्ताओं के कहने से हुआ है। समाज के लोगों ने निर्णय लिया कि गांव में शांति व्यवस्था तथा सौहार्द बना रहे। ऐसे झूठे आरोपों की वाल्मीकि समाज कड़ी निंदा करता है। वक्ताओं ने कहा कि पुलिस-प्रशासन इसकी गहनता से निष्पक्ष जांच करे, जो दोषी है उन पर कानूनी कार्रवाई हो। पंचायत में कपिल कुमार, चौधरी सहेंद्र, श्रीचंद, राजपाल, कवर, पाला, रोहताश, प्रमोद आदि मौजूद रहे।