शामली क्षेत्र के गांव लिलौन में महर्षि कश्यप के चित्र पर पुष्पअर्पित करते कश्यप समाज के लोग
- फोटो : SHAMLI
पंचायत चुनाव में लक्ष्य तय कर काम करना होगा
शामली। कश्यप समाज की पंचायत में पंचायत चुनाव में लक्ष्य तय कर समाज की भागीदारी करने सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।
रविवार को लिलौन गांव के शिवमंदिर में कश्यप समाज की सामाजिक पंचायत बतीसा खाप के कश्यप समाज के चौधरी भोपाल सिंह कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर राजबहादुर प्रधान ने कहा कि समाज की एकता से ही समाज का भविष्य निर्भर करता है। प्रतिस्पर्धा के दौर में समाज को एकजुट करना होगा, तभी समाज का समुुचित विकास होगा। सामाजिक पंचायत में रमेश कश्यप सिसौली, सीसी सिंह लहरीपुर, डाक्टर रामलाल कश्यप लिलौन, चंद्रपाल कुड़ाना, पवन कश्यप सेहटा, घासीराम कश्यप कैराना, संजीव कश्यप, दुष्यंत कश्यप, विनोदकुमार, शिव कुमार धनेना,राममेहर कश्यप, कृष्णपाल कश्यप, जितेंद्र कश्यप, रजत कश्यप, पाधा आदि ने समाज की एकता पर जोर दिया। संचालन नीटू कश्यप ने किया।
शामली क्षेत्र के गांव लिलौन में आयोजित बैठक में भाग लेते कश्यप समाज के लोग- फोटो : SHAMLI