फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पीएसी के जवान की हादसे में मौत, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

विज्ञापन
झिंझाना क्षेत्र के गांव पीरखेड़ा निवासी सिपाही विक्रम सिंह का फाइल फोटो।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झिंझाना। पीएसी के जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। रविवार को पीएम के बाद जवान को पैतृक गांव पीर खेड़ा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिसमें हर आंख नम थी।
पीरखेड़ा निवासी पीएसी जवान विक्रम सिंह शनिवार को घर से सहारनपुर के गांव जंधेड़ी में अपने मामा के यहां गया था। परिजनों ने बताया कि विक्रम सिंह अपने मामा के यहां जंधेड़ी गया हुआ था, वहां से नानौता कुछ सामान लेने के लिए अपने मामा के लड़के राहुल व सचिन व एक अन्य के साथ दो बाइकों पर सवार होकर जा रहा था। जब वह नानौता नहर के पुल के पास पहुंचा तो सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों ओर से दो लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद मामा के लड़के ने बताया कि फोन करने के काफी देर बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची तब घायल विक्रम सिंह को सीएचसी में भर्ती कराया गया, लेकिन चिकित्सकों ने घायल जवान को मृत घोषित कर दिया। बाद में पहुंचे परिजनों ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जवान को पीएम के लिए सहारनपुर भेज दिया। रविवार की शाम 4 बजे जवान का शव गांव में लाया गया। शव आते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बाद में पीएसी के जवानों ने सम्मान के साथ मृतक जवान को अंतिम विदाई दी। मृतक जवान परिवार में अकेला पुत्र था। अब परिवार में बूढ़े पिता ईश्वर सिंह वह माता ममता ही रह गए हैं। दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

झिंझाना क्षेत्र के गांव पीरखेड़ा निवासी सिपाही विक्रम सिंह  का फाइल फोटो।

झिंझाना क्षेत्र के गांव पीरखेड़ा निवासी सिपाही विक्रम सिंह का फाइल फोटो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें