फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. विकास को आउटस्टैंडिंग साइंटिस्ट इन एग्रीकल्चर अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी लखनऊ में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में शामली कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. विकास मलिक को आउटस्टैंडिंग साइंटिस्ट इन एग्रीकल्चर अवार्ड से सम्मानित किया गया। तीन से पांच दिसंबर तक आयोजित कांफ्रेंस चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ, बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी लखनऊ, साइंटिफिक एंड अप्लाइड रिसर्च सेंटर मेरठ और साइंटिफिक एजुकेशन रिसर्च सोसायटी मेरठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई थी। इसमें जापान, ऑस्ट्रेलिया, कजाकिस्तान, वियतनाम आदि देशों सहित विभिन्न राज्यों से 400 वैज्ञानिकों ने ऑनलाइन व ऑफलाइन से हिस्सा लिया था। इस कांफ्रेंस का विषय इनोवेटिव अप्रोच इन अप्लाइड साइंस एंड टेक्नोलॉजी पर आधारित था, जिसमें डा. विकास मलिक ने सीड प्राइमिंग रोल इन शुगरकेन विषय पर व्याख्यान दिया। कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें आउटस्टैंडिंग साइंटिस्ट इन एग्रीकल्चर अवार्ड दिया गया। कृषि विज्ञान केंद्र शामली के अध्यक्ष डॉ. सतीश कुमार, वैज्ञानिक डॉ. एसपी सिंह एवं डॉ. ओमकार सिंह ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें